जन जागरण केंद्र के संस्थापक की बरही में मनाई गई पहली पुण्य तिथी
Barhi live : Sonu pandit जन जागरण केंद्र के संस्थापक एवं सचिव रहे स्व रामेश्वर सिंह की पहली पुण्य तिथि जन जागरण केंद्र में मनाई गई। स्व रामेश्वर सिंह के चित्र पर पुष्पार्चन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस कार्यक्रम में प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं स्व सिंह के काफी करीबी रहे उमेश प्रताप उनके पुत्र संजय सिंह, अजय सिंह, शारदा सिंह, शालिनी सिंह, सोंनी सिंह, डॉ परवेज आलम, काजल सिंह संतोष कुमार, मिथलेश सिंह, चंद्रमोहन पटेल, सहदेव प्रसाद लोहानी नाबार्ड डीडीएम प्रेम प्रकाश सिंह एवं समन्वयक चितरंजन महतो ने बारी बारी से स्व सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर सामाजिक विकास एवं ग्रामीण उत्थान में स्व रामेश्वर सिंह के योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्व सिंह समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए चिंतित रहते थे।
मौके पर राजेंद्र यादव, विजेंद्र यादव, लक्ष्मण ठाकुर, जानकी यादव, भागीरथ यादव, कामेश्वर रविदास, शमशेर अंसारी, आशिक मियां, बिहारी मियां, उमेश प्रसाद यादव, विनोद यादव, उदेश्वर यादव, डॉ नारायण प्रजापति, सत्येंद्र सिंह, अरुणा खलखो, दिव्या टोप्पो, मनोज राणा सहित अन्य लोग मौजूद थे।