पंद्रह दिनों के अंदर मांगे पूरी नही होने पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन करने का लिया निर्णय
Barhi Live
बरही प्रखण्ड अन्तर्गत विजैया चौक पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता स्थानीय मुखिया दसरथ यादव ने किया।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जीप प्रतिनिधी मो क्यूम उपस्थित हुए। सभा में चर्चा किया गया कि बुंडू में नव निर्मित मॉडल स्कूल बनकर तैयार हो गया है, जिसके बावजूद विद्यालय को शिफ्ट नही किया जा रहा हैं। ग्रामीणों में इस मामले को लेकर काफी गुस्सा देखा गया। उन्होंने प्रशासनिक पदाधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के साथ दोहरी नीति अपनाई जा रही हैं। उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि जल्द से जल्द मॉडल स्कूल बुंडू में शिफ्ट कराकर संचालन किया जाए।
इसके अलावा निर्णय लिया गया कि इस वर्ष बारिश बहुत कम हुई हैं, किसी प्रकार की खेती अच्छे से नहीं हो पाया हैं। जिसके लिए बरही प्रखंड सहित हजारीबाग जिला को सुखाड़ के साथ साथ अकाल घोषित किया जाए। साथ ही निर्णय लिया गया कि सरकार इनकी मांगों पर विचार नही करेगी तो पंद्रह दिनों के अंदर उनके द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
मौके पर जीप प्रतिनिधी मो क्यूम, मुखिया दसरथ यादव, समाजसेवी रघु मोदी, पंसस कांति देवी, देवलाल कुशवाहा, उप मुखिया सहदेव शर्मा, सुरेश कुशवाहा, रामकिशुन ठाकुर, कार्तिक पासवान, चुलहन महतो, मुकेश पासवान, देवलाल यादव, अली मिया, कुलदीप यादव, मुन्ना पासवान, किशोर यादव के अलावे कई लोग मौजूद थे।