आपसी विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्ष से छह लोग घाय
Barhi live : Sonu pandit बरही धनबाद रोड पेट्रोल पंप के नजदीक आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में दो पक्षों में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में प्रथम पक्ष से विकाश सोनी पिता स्व डोमन सोनी, विनीता देवी पति स्व भीम स्वर्णकार, काजल वर्मा पिता स्व भीम स्वर्णकार एवं दीपक वर्मा पिता स्व भीम स्वर्णकार शामिल है।
वहीं दूसरे पक्ष से संजीव कुमार सोनी पिता स्व बुटन सोनी, अर्जुन मणि स्वर्णकार पिता निर्मल स्वर्णकार शामिल हैं। सभी का प्राथमिक उपचार बरही अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया।
जहां विकास सोनी, संजीव कुमार सोनी, अर्जुन मनी स्वर्णकार को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित महिला विनीता देवी ने बताया कि वह अपने घर मे काम करवा रही थी, इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट किया।