Barhi Live : Harendra Rana
चौपारण प्रखंड के करमा पंचयात के ग्राम पडरिया निवासी प्रदीप कुमार यादव बरही विधान सभा के युवा कांग्रेस के सोसल मीडिया के असेम्बली कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति पत्र भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सोसल मीडिया के इंचार्ज वैभव वालिया द्वारा प्रेस रिलीज पत्र जारी कर सौपी। प्रदीप कुमार यादव को बरही विधानसभा के सोसल मीडिया के असेम्बली कॉर्डिनेटर बनाए जाने पर बरही विधायक मनोज कुमार यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, युवा कांग्रेस विस विनोद यादव, प्रखंड अध्यक्ष रंजन सिंह, चयकला के युवा कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल कलाम ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दिया।