मुहर्रम को देखते हुए थाना प्रभारी ने चलाई स्वच्छता अभियान,
लेकिन उठ रहे हैं सवाल अखिर कब तक चलाते रहेंगे स्वच्छता अभियान
Barhi Live : Krishna
बरही चौक को साफ सुथरा बनाने के लिए न जाने कितने प्रशासनिक पदाधिकारी, स्थानीय विधायक, कोबरा के जवान, पंचायत प्रतिनिधि, कई स्थानीय समाजिक एवं स्वयं सेवी संस्थाओं ने कितनी बार मुहिम चलाई। स्थानीय लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया गया। मुहिम में स्थानीय लोगो की भागीदारी सुनिश्चत करने के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन कुल मिलाकर परिणाम शुन्य रहा। आज भी बरही चौक गंदगी एवं कचरा से भरा रहता है। क्योंकि गंदगी और कचरा फैलाने वालों की मानसिकता अब तक नही बदल पाई है। क्योंकि उनके द्वारा ऐसी मानसिकता बनाई गई है कि हम गंदा करेंगे। कोई न कोई साफ करने जरूर आएगा।
ऐसा माना जा रहा है कि जबतक स्थानीय लोग, ठेला लगाने वाले लोग, सब्जी बेचने वाले लोग, होटल वाले, दुकानदार वाले अपनी मानसिकता नही बदलेगें तबतक बरही की सूरत नही बदलेगी। ऐसी बातें शुक्रवार सुबह पुनि सह थाना प्रभारी ललित कुमार के नेतृत्व में चलाई गई स्वच्छता अभियान के दौरान समाजिक कार्यकर्ताओं एवं बरही को सुंदर बनाने के लिए प्रतिबद्ध लोगो से सुनने को मिली।
विदित हो कि कोबरा ने बरही चौक को गोद लिया था। उनके द्वारा बरही गोलंबर को सुंदर बनाने के कवायद तेज की गई थी। फूल लगाए गए थे। डिजायनदार घास लगाई गई थी। लेकिन स्थानीय लोगो ने सर्पोट नही किया। जहां उनहे सराहना मिलनी थी, वहां कुछ तथाकथित लोगों ने उनके मनोबल गिराने का काम किया। जिसके परिणाम स्वरूप कोबरा ने स्वयं अपना हाथ इस कार्यक्रम से खींच लिया। स्थानीय मुखिया छोटन ठाकुर द्वारा बरही को स्व्च्छ एवं सुंदर बनाने के लिए काफी प्रयास किया गया। कचरा को इकठ्ठा करने के लिए मुखिया मद से बडा बडा डस्टबीन लगाया गया। कचरा के निपटान के लिए जवाहर घाट को चुना गया। जिसमें वन विभाग से उनहे नोटिस थमा दिया गया। जिसके घर आंगन को साफ सुथरा के लिए योजना बनाई। नोटिस मिलने पर किसी ने उनका साथ नही दिया। लिहाजा उनके द्वारा चलाया जा रहा अभियान में कमी आ गई।
विधायक मनोज कुमार यादव ने स्वयं झाडू लगाकर सफाई करने का प्रयास किया । लेकिन कुछ स्थानीय लोग पुनः गंदा करने में बाज नही आए। जिसके कारण विधायक का भी मनोबल कम हो गया। सभी ने एक मत से यही कहा कि जबतक स्थानीय लोगो की मानसिकता नही बदलेगी या कडाई नही की जाएगी। तब तक बरही चौक को स्वच्छ एवं सुंदर नही बनाया जा सकेगा। अभियान में पुनि ललीत कुमार, एएसआई सिकंद्र सिंह, रमेश ठाकुर, किशुन यादव, इकबाल रजा, राजेश केशरी, मुखिया छोटन ठाकुर, उप प्रमुख सिकंदर राणा, मो रिजवान अली, मुखिया मो ताजउद्दीन, अब्दुल मनान वारसी, संतोष कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।