बरही में गर्मजोशी से हुआ पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का स्वाग
Barhi live : Sonu pandit बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के बरही आवास पर गुरुवार को कोडरमा से आने के क्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का स्वागत हुआ।
इस मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल, बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव आदि भाजपा के कई नेता उपस्थित रहे। पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के बरही आवास पर भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
जिसके बाद बरही चौक पर फूलों का बड़ा माला पहना कर बरही चौक के पावन धरती पर स्वागत किया। इस बाबत उन्होंने उत्साहति कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा आप सब की यह सक्रियता हमे आपके लिए प्रदेश के लिए कुछ बेहतर करने को प्रेरित करती है।
बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के कतावार नेता के आगमन से बरही धन्य हुआ, हमे पूर्ण विश्वास है कि इनके नेतृत्व में भाजपा झारखंड़ में दोबारा सरकार बना कर क्षेत्र में विकास की गंगा बहएगी।
मौके पर भाजपा जिला उपाध्य रमेश ठाकुर, भाजपा पिछड़ा जाती मोर्चा के प्रमंडल प्रभारी किशुन यादव, योगेंद्र प्रताप सिंह, नागेंद्र कुमार, दुलार यादव, राजन यादव, बरही पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित साहू, पूर्वी मंडल अध्यक्ष बंधन यादव, संसद प्रतिनिधि गणेश यादव, संजीव कतरियार, अर्जुन साहू, कृष्णा यादव, अजय दुबे, शिवम आनंद, मुन्ना यादव, इंद्रदेव यादव, दीनानाथ यादव, रामचंद्र यादव, विशेश्वर यादव, नागेश्वर यादव, युगल यादव, हरेन्द्र गोप, खिरोधर यादव, कमल किशोर, बद्री साव, कांति देवी, सुभाष यादव, बिपिन सिन्हा, मंसूर अंसारी, राजेन्द्र चंदवंशी आदि मौजूद थे।