बसरिया धोबियाडीह में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन अंतर्गत आरओ एटीएम का किया गया अधिष्ठापन
Barhi live : Sonu pandit पंचमाधव पंचायत के बसरिया धोबियाडीह में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन अंतर्गत आरओ एटीएम का पूजा अर्चना कर अधिष्ठापन किया गया।
जहां निर्णय लिया गया कि आरओ एटीएम चलाने को लेकर रानी आजीविका सखी मंडल की अध्यक्ष रीना देवी, सचिव संतोषी देवी, कोषाध्यक्ष वीणा देवी सहित सभी 12 सदस्यों के द्वारा संचालित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के प्रधान हरेंद्र गोप ने किया। मौके पर राजू कुमार, प्रयाग रजक, मेघन यादव, लक्ष्मी देवी, संगीता कुमारी, देवंती देवी, लक्ष्मी देवी, सरिता देवी, मीना देवी, गुड़िया देवी, गिरजा देवी, पूनम देवी, शिल्पी देवी, विलास देवी, कलावती देवी, संगीता देवी, आशा देवी, नीलम देवी, सरिता देवी, गीता देवी, माला देवी, प्रमिला देवी, पूनम देवी, मंजू देवी, गिरजा देवी सहित अन्य महिलाएं व पुरुष मौजूद थे।