Barhi live : sonu pandit महिला ने बरही थाना में आवेदन देकर लगाई हैं न्याय की गुहार
संवाददाता : बरही
बरही प्रखण्ड के कोल्हुआकला निवासी धनेश्वरी देवी पति अर्जुन सिंह ने बरही थाना में लिखित आवेदन देकर कोल्हुआकला निवासी इंद्रदेव सिंह पिता स्व छत्रु सिंह, चिंता देवी पति इंद्रदेव सिंह, सुनील सिंह, गायत्री कुमारी दोनों के पिता इंद्रदेव सिंह, प्रकाश सिंह पिता छत्रु सिंह, रूपा देवी पति प्रकाश सिंह, गुड़िया देवी पति रामस्वरूप सिंह पर मारपीट गाली गलौज व छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने आवेदन में बताया है कि जब वह सरकारी चापानल पर पानी लाने गई तो उक्त लोगो द्वारा उन्हें डायन कहकर पानी नही लेने दिया। विरोध करने पर उक्त लोगो द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। गले से चांदी का लॉकेट छीन लिया। उक्त विषय पर महिला ने बरही थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।इधर सुनील सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने आरोप को बेबुनियाद बताया। कहा कि मामले की पूरी जानकारी उन्हें नही है।
रुर्बन मिशन के तहत डिजिटल जागरूकता अभियान का चलाया गया तीसरा यूनिट
रुर्बन मिशन के तहत डिजिटल जागरूकता अभियान का