जियाडा निदेशक उदयभान सिंह ने बरही में किया प्रेसवार्ता, झारखण्ड में फिर बनेगी भाजपा की सरकार
संवाददाता : बरही धनबाद रोड स्थित होटल हाई-वे इन में झारखण्ड औद्योगिक क्षेत्र प्राधिकरण के निदेशक उदयभान नारायण सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव व बरही में औद्योगिक विकास को लेकर प्रेसवार्ता किया। प्रेस वार्ता कर उन्होंने बताया कि बरही आने वाले समय में औद्योगिक क्षेत्र के लिए पहचाना जाएगा। उन्होंने रियाडा में लगाए जाने वाले उद्योगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया।
उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में उद्योग के क्षेत्र में बरही का नाम स्वर्णमयी रहेगा। रियाडा अधिकृत भूमि में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिससे उद्यमियों के कार्यों को सरल बनाया जा सके। सरकार से वार्ता कर विस्थापित परिवारों को योग्यतानुसार स्थापित होने वाले कल-कारखानों में भी काम दिया जाएगा। कहा कि विस्थापितों को लगने वाले फैक्टरियों से अवश्य लाभ मिलेगा। झारखंड सरकार उद्योग को
लेकर गंभीर है। इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार उद्यमियों को प्रोजेक्ट के अनुसार जमीन मुहैया कर उद्योग से सम्बंधित सभी सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। जिसमे बकरी पालन से लेकर बड़े उद्योग व कुटीर उद्योग के लिये जमीन मुहैया करा रही हैं। सरकार की मनसा हैं कि स्थानीय बेरोजगार युवाओं को पलायन से रोका जा सके।
उद्योग स्थापित करने के पश्चात क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। शिक्षा व रहन-सहन के स्तर में निरन्तर वृद्धि होगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बरही से भाजपा का परचम लहराएगा। उम्मीदवारी के सम्बंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उम्मीदवार कोई भी हों, प्रदेश कमिटी के निर्णय से ही पार्टी टिकट देने का कार्य करेगी। साथ ही कहा कि झारखण्ड राज्य में एक बार फिर भाजपा की बहुमत से सरकार बनेगी। जनता समझ चूंकि हैं कि भाजपा जात-पात से ऊपर उठकर राजनीति करती हैं। सदस्यता अभियान समाप्ति की ओर हैं, जिसके बाद बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जाएगा। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। इसका प्रचार-प्रसार करें, ताकि लोग उन उपलब्धियों से अवगत हो सकें।
पार्टी को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाना है। विधानसभा चुनाव में झारखंड में भी पार्टी को पुनः बहुमत मिलें, इसके लिए बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है। मौके पर जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष कैलाश कुमार ओझा, जगदिश सिंह, हेमंत सिन्हा मौजूद थे।