Barhi Live : Harendra Rana
प्रखंड मुख्यालय परिसर के नगर भवन में ग्राम विकास महोत्सव का आयोजन बुधवार को बीडीओ अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। महोत्सव में आमलोगो ने भाग लेकर अंचल कार्यालय, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), मनरेगा, कृषि, चिकित्सा, आंगनबाड़ी, पशु चिकित्सा, उज्वला योजना के बारे में विस्तार से नए-नए जानकारियों को प्राप्त करने का लुफ्त उठाया। पदाधिकारीयों द्वारा आम लोगो की समस्याओं को सुनकर सही सलाह और सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। प्रमुख ने कहा कि ग्रामीण विकास महोत्सव का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे सभी कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की उपलब्धियां आम जनता के बीच रखना। उन्हें योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। बीडीओ अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को कड़ी मेहनत और ईमानदारी से शत प्रतिशत कार्य करने की जरूरत है। तभी योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिलेगा। महोत्सव के दौरान बीडीओ अमित कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख, मुखिया सह शिक्षाविद शंभु नारायण सिंह, सुखदेव पासवान, बीरेंद्र रजक, पप्पू कुमार, भुनेश्वर यादव उर्फ पहलवान जी, मुखिया प्रतिनिधि सुरेश साव, रितेश सिंह, उपमुखिया राजकुमार यादव, सुरेश कुमार साव, सफलउद्दीन निजामी, सुपरवाइजर मटीनड्डा टोप्पो, देविशिका गैस एजेंसी से चंदन सहित प्रखंड के सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।