Barhi live : Sonu pandit बरही प्रखंड कांग्रेस कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह ने विज्ञाप्ति जारी करते हुए बताया कि शुक्रवार को दिन के 11 बजे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न एवं इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित राजीव गांधी की 77 वीं जयंती प्रखंड कांग्रेस कार्यालय बरही में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
उन्होंने बरही प्रखंड के कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारीगण, पंचायत अध्यक्ष, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, सभी विभागों के विधायक प्रतिनिधियों के साथ कांग्रेस पार्टी के समर्पित सभी सिपाहियों से इस कार्यक्रम में निर्धारित समय पर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की आग्रह की है।