Barhi live : Sonu pandit बुधवार को विजैया पंचायत के विजैया चौक बाजार के 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर का उदघाटन जिला परिषद सदस्या मुनेज़ा खातून, प्रतिनिधि मो० कैयूम, मुखिया दसरथ यादव, उप मुखिया सहदेव शर्मा व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि देवलाल कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर किया।
तत्पश्चात जिप प्रतिनिधि ने यहाँ की घनी आबादी को देखते हुए व बार बार ट्रांसफॉर्मर के उड़जने को देखते हुवे 200 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की बिजली पदाधिकारियों से माँग की।
इस अवसर पर कांति देवी, सुरेश कुशवाहा , रघु मोदी, अर्जुन मोदी, बेजनानाथ यादव उदय यादव, विनोद यादव, मुनिलाल यादव, सीता राम यादव, सुनील कुमार, मो0 सलामत आदि मौजूद रहे।