झारखंड से पलायन को रोकना झारखंड सरकार की पहली प्राथमिकता : सत्यानंद भोक्ता
बरही के राजसिंह चौहान आवास पहुंचे श्रम मंत्री, प्रेस वार्ता कर दी सरकार की योजनाओं की जानकारी
फ़ोटो : मंन्त्री सत्यानंद भोक्ता का स्वागत करते राजसिंह चौहान एवं अन्य
Barhi live : Sonu pandit झारखंड सरकार के श्रम नियोजन एव प्रशिक्षण कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता गुरुवार देर शाम बरही स्थित राजसिंह चौहान जी के आवास पहुंचे।
जहां राजसिंह चौहान के नेतृत्व में सामाजिक कार्यक्रताओ ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए बरही एवम पूरे झारखंड में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने बताया कि श्रम मंत्रालय के द्वारा मजदूरों के विकास के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जल्द ही हर विधान सभा स्तर पर मजदूरों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है।
प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी को रोजगार से जोड़ा जाएगा। शिक्षित बेरोजगारों के लिए प्लेसमेंट की भी व्यवस्था की जाएगी। झारखण्ड से पलायन को रोकना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि बिरसा कृषि प्रक्षेत्र गौरियकर्मा के विकास के लिए मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। पारा शिक्षकों के मामले में मंन्त्री ने कहा पारा शिक्षकों के लिए नियमावली बना ली गई है। जल्द ही कैबिनेट की बैठक में उसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
शिक्षा मंन्त्री के बीमार होने के वजह से देरी हो रही है। झारखंड सरकार इनके विकास के लिए संकल्पित है। जल्द ही इन्हें वेतनमान की व्यवस्था की जा रही है। श्री भोक्ता ने कहा कि बरही में संचालित आईटीआई को व्यवस्थित एवं सुदृढ की जाएगा।
राजसिंह चौहान ने मंन्त्री श्री भोक्ता से बंरही की कई समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान के लिए प्रयास करने का आग्रह किया। साथ ही वर्षो से बंद पड़ी पेयजल आपूर्ति योजना को चालू करने, बरही में श्रम प्रशिक्षण भवन का निर्माण कर प्रशिक्षण की व्यवस्था कराने, रियाडा में स्थानीय मजदूरों को रोजगार देने से संबंधित मांग रखी।
गौरतलब है कि मंन्त्री के साथ राजसिंह चौहान का पुराना पारिवारिक संबंध है। इसी वजह से उनके आवास पर पहुंच कर उनका भी हाल चाल जाना और हर सम्भव मदद की आश्वाशन दिया। मौके पर बिनोद कुमार सिंह, प्रदुमन सिंह, राजसिंह चौहान, पिन्टू ठाकुर, आनंन्द प्रजापति, विनय कुमार, कुंदन शर्मा, भोलू सिंह, अमितेश पांडेय, बिनोद सिंह, अवध केशरी, विक्रम सिंह, प्रवीण सिंह, राजा आज़ाद सिंह, अंकित केशरी, सुशील सिंह, बीरेंद्र केशरी, बाबू पांडेय, दीपक कुमार आदि लोग मौजूद थे।