करगइयो ग्राम समिति गठित, धर्म जागरण हमारा लक्ष्य : सुरेश दास
Barhi live : Sonu pandit बरही प्रखंड अंतर्गत कोल्हुआकला पंचायत के करगइयो गांव में राम मंदिर निर्माण समिति गठन किया गया।
समिति में केदार यादव ग्राम प्रमुख, मनोज कुमार यादव उप प्रमुख, अशोक पंडित हिसाबकर्ता, बालेश्वर यादव सचिव, प्रभु यादव उप सचिव, राजेश यादव संग्रहकर्ता, सहदेव यादव, सदस्य पवन यादव, राधेश्याम यादव, जीतू यादव, विनोद यादव, गोपाल यादव, राजेंद्र यादव, कालेश्वर पंडित, रुकमणी देवी, महिला प्रमुख स्वामी समर्थ, गंगिया देवी, प्रदीप यादव को बनाया गया।
उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश दास ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य श्री राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह है, साथ में इसका उद्देश्य जन एवं मन संग्रह भी है।
हमारे इस कार्यक्रम का उद्देश्य धर्म जागरण करना है, तांकि सनातन समाज संस्कारित और अनुशासित हो सके और भटके हुए लोग हमसे जुड़कर सनातन का कार्य आगे बढ़ाएं।