प्रशासनिक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया कम्बल का वितरण
Barhi live : Sonu pandit
बरही प्रखंड अंतर्गत खोडाहार पंचायत के केवाल बिरोहर टोला एवं बरसोत पंचायत के बरियट्ठा बिरहोर टोला में बिरोहर समुदाय के दर्जनों लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया।
कम्बल का वितरण प्रमुख मंजू देवी, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक नियाज़ अहमद, बीडीओ अरुणा कुमारी, सीओ ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव,
जिला परिषद सदस्या मंजू देवी, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, प्रमुख प्रतिनिधि देवनन्दन यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष सह खोड़ाहार मुखिया खिरोधर यादव, बीसीओ संजय यादव, बीएओ आजाद सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, बरसोत मुखिया सीता देवी, सामाजिक कार्यकर्ता विष्णुधारी महतो, पंचायत सेवक केदार साव ने संयुक्त रूप से किया।
केवाल बिरहोर टोला में कम्बल का वितरण सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव की अध्यक्षता में वितरण हुआ। इस मौके पर अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के तहत आवंटित कम्बल का वितरण किया जा रहा है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कम्बल का वितरण किया जा रहा है, तांकि ठंड से पहले सभी बिरहोर समुदाय के लोगों को कम्बल उपलब्ध हो जाये। सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव ने कहा कि यहां के बिरोहर अत्यंत गरीब है। जीविकोपार्जन का एक मात्र साधन जंगल है। उनके जीवन के उत्थान हेतु प्रखंड स्तर पर कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
केंद्र सरकार हर संभव जरूरतमंद के मदद हेतु तत्पर है। उन्होंने बताया कि गरीब व असहाय लोगों की मदद के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए।
प्रमुख प्रतिनिधि देवनन्दन यादव व मुखिया खिरोधर यादव ने बताया कि गरीबों की सेवा करने में जो आत्म सुख मिलता हैं वह शायद ही कहीं और मिल पाए। साथ ही कहा कि ठंड से पहले जो गरीब, बेसहारा एवं असहाय लोग हैं, उसे एक कम्बल देना नये जीवन देने के समान है। इस कार्यक्रम के तहत केवाल बिरहोर टोला में 153 बिरहोर व बरसोत बरियट्ठा बिरहोर टोला में 35 बिरहोर लाभुकों के बीच कम्बल का वितरण किया गया।
यह योजना राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही है। कंबल वितरण के उपरांत बिरहोर परिवार ने जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों एवं राज्य सरकार के इस नेक कार्य के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा की ठंड से पहले कंबल मिलने से हमसबों को निश्चित रूप से राहत मिलेगा।
लाभुकों में प्रदीप बिरहोर, पुतुल देवी, सोनू बिरहोर, बबलू बिरहोर, सरयू बिरहोर, जाटू बिरहोर, मनसा बिरहोर, बबिता देवी, कुन्नू बिरहोर, रोहित बिरहोर, अघ्ना बिरहोर, मनोज बिरहोर सहित कई बिरहोर शामिल थे।