खोड़ाहार मुखिया ने पंचायत के 130 वृद्ध, असहाय व गरीबों के बीच किया कम्बल का वितर
Barhi live : Sonu pandit
खोड़ाहार पंचायत अंतर्गत रहने वाले वृद्ध, असहाय व गरीब लोगों के बीच उपायुक्त हजारीबाग व झारखण्ड सरकार के द्वारा उपलब्ध कराये गए कम्बल का वितरण किया गया। कम्बल का वितरण स्थानीय मुखिया हरेंद्र गोप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
मौके पर जिला परिषद सदस्या मंजू देवी, मुखिया खिरोधर यादव, कुलदीप सिंह, वार्ड सदस्य महेश सिंह, रीना देवी, बिरजा देवी, रीना देवी, रामचंदर यादव, कैलाश यादव, गणेश यादव, वेवी देवी, गिरजा देवी, आनंद राम, पूनम कच्छप, जुलयन टोप्पो ने संयुक्त रूप से कम्बल का वितरण किया।
मुखिया खिरोधर यादव ने कहा कि कम्बल का वितरण वृद्ध, असहाय, गरीब सहित अन्य वैसे लोगों को दिया जा रहा हैं, जिन्हें कम्बल की सख्त जरूरत हों। उन्होंने कहा कि ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं, अंचलाधिकारी से उन्होंने अलाव जलवाने का मांग किया है।
कम्बल पाने वालों में बुधनी मसोमात, कुलदीप सिंह, सोनी देवी, शत्रुध्न यादव, कविलास मसोमात, जानकी यादव, मंगरु उरांव, भखरू उरांव, जानकी भईया, नागों महतो, रामेश्वर राणा सहित 130 लाभुक शामिल है।