कोल्हुआकला में 130 जरूरतमंदों के बीच हुआ कम्बल वितर
Barhi live : Sonu pandit
बरही प्रखंड अंतर्गत कोल्हुआकला पंचायत भवन में शुक्रवार को कम्बल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला परिसद प्रतिनिधि सह सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, स्थानीय मुखिया प्रियंका देवी के साथ पंचायत समिति सदस्या बैजंती देवी, पंचायत सचिव केदार साव, मुखिया प्रतिनिधि टेकलाल यादव, समाजसेवी मणिलाल यादव, वार्ड सदस्य राजेश यादव, तुलसी ठाकुर, अशोक राम, धनेश्वरी देवी, रफीक मियां आदि उपस्थित रहे।
जिसमें राज्य सरकार व उपायुक्त हजारीबाग के द्वारा 130 वृद्ध, विधवा, असहाय व जरूरत मंद के बीच कम्बल वितरण किया गया।
लाभुकों में बिरजू पासवान, लखपत दास, हिरामन महतो, मसोमात बुधनी, अर्जुन पासी, डेगलाल पासी, मिरो देवी, अरुण यादव, देवंती मसोमात, मसोमात गुड़िया, मसोमात फगुनी, दुलारी मसोमात, मसोमात बिसुनि, मसोमात कालिया सहित 130 जरूरत मंद शामिल हैं।