माउंट ओलिवेन्ट स्कूल गुड़ियो के प्रबंधक ने दर्जनों असहाय व गरीबों के बीच किया कंबल वितर
Barhi live : Sonu pandit बरही प्रखंड के विजैया पंचायत स्थित माउंट ओलिवेन्ट स्कूल गुड़ियो के प्रांगण में गुरुवार को विद्यालय के प्राचार्य विजय यादव के पिता विश्वनाथ यादव व माता रामेश्वरी देवी के हाथों कंबल का वितरण किया।
जिसमें क्षेत्र के लगभग 50 गरीब, असहाय, जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया। इस बाबत प्राचार्य विजय यादव ने बताया कि विद्यालय हमेशा से सामाजिक कार्यों में रुचि रखता आया है, वर्तमान में ठंड के प्रकोप को देखते हुए क्षेत्र के वृद्ध, विधवा एवं असहाय लोगों के लिए कंबल वितरण किया जा रहा है।
मौके पर विद्यालय के शिक्षक राजदेव यादव, अरविंद यादव, विकास राणा, ग्रामीण रामलाल यादव, काली ठाकुर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दुली यादव, लिखो पंडित जगदीश यादव मुंदरी मौसम आज, मकसूद मिया, अनिता देवी, सीता मसोमात, मीना मसोमात, झमन यादव, परमेश्वर यादव, कपूरी देवी सहित दर्जनों लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।