मां तेरी कृपा बरसे जिससे बने समृद्ध सम्पन्न और खुशहाल झारखंड : रघुवर दास मुख्यमंत्री
Barhi Live
इटखोरी आकर मन विभोर हो जाता है। लगता है बौद्ध आत्मानुभूति माई भद्रकाली के चुनर से रक्ताभ हो गयी है। भक्त सहज ही कह उठते है… रंग तेरी रीत का…रंग देश की प्रगति का…माई तेरी चुनर सम्पूर्ण व्योम में लहरा उठी है।
मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने चतरा के इटखोरी स्थित ऐतिहासिक भद्रकाली मंदिर में माता भगवती की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डाक्टर नीरा यादव, सांसद सुनील सिंह और श्री लक्ष्मण गिलुवा ने भी भद्रकली मंदिर में पूजा अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने माता रानी से राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की उन्नति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि मां तेरी कृपा बरसे जिससे झारखण्ड समृद्ध सम्पन्न और खुशहाल बने।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां भद्रकाली मंदिर प्रांगण आते हीं मेरे दिल को काफी सुकून मिलता है।
तीन धर्मों की संगमस्थली है इटखोरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि ने कहा कि तीन धर्मों की संगमस्थली में आकर मन धन्य हो जाता है। इटखोरी की पावन धरती से पूरी दुनिया में शांति का संदेश फैला है। हमारी माँ भद्रकाली से प्रार्थना है कि झारखंड राज्य और पूरे देश में सभी एक दूसरे के साथ मिलकर भारत को विकास के सबसे ऊंचे पायदान पर ले चलें। सभी मिलकर अपने राज्य को विकास के रास्ते पर तेजी से ले जाने में कामयाब हों।