रसोईया धमना में रुबर्न मिशन के द्वारा प्रज्ञा केंद्र संचालक ने चलाया जागरूकता अभिया
Barhi live : Sonu pandit बरही प्रखण्ड अंतर्गत रसोइया धमना पंचायत भवन में रुबर्न मिशन अंतर्गत गांव के प्रज्ञा केंद्र संचालक नितेश कुमार ने डिजिटल जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।
जिसका उद्घाटन पंचायत के मुखिया विलास देवी के हाथों किया गया।कार्यक्रम में हजारीबाग के सीएससी मैनेजर रोशन कुमार, निजाम कुमार आदि उपस्थित हुए।
डिजिटल जागरूकता अभियान के विषय में प्रज्ञा केंद्र संचालक नितेश कुमार ने विस्तार पूर्वक लोगो को बताते हुए मोबाइल के द्वारा होने वाले ऑनलाइन कार्यो, सोशल मीडिया से होने वाले लाभ एवं हानि के विषय मे जानकारी दिया।
कार्यक्रम में वार्ड सदस्य मो तबरेज, आरती कुमारी, सुमन देवी, जमनी देवी, सेविका व सहायिका संगीता कुमारी, आजीविका सखी मंडल के अनीता देवी, आरती देवी, गायत्री देवी, शीला कुमारी, रूपा कुमारी, रूबी कुमारी, प्रीति कुमारी, लीलावती कुमारी, परमेश्वर साहू, सुखदेव राणा, नसीम अली, वीरेंद्र कुमार, मो गुलाम, हरि यादव, भगिया देवी, सुनीता देवी सहित कई लोग शामिल हुए।