सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, हीरो शोरूम में कार्य करता था चन्दन
Barhi live : Sonu pandit बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत करसो एनएच-33 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक चन्दन कुमार पिता राधेकृष्ण प्रसाद बरही नियासी गम्भीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को तत्काल स्थानीय लोगों के सहयोग से बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हजारीबाग जाने के दौरान चन्दन कुमार की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चन्दन कुमार हीरो शो रूम में कार्य करता था।
उनके मौत पर हीरो शो रूम के प्रोपराइटर सह अपेम संरक्षक कपिल प्रसाद केशरी ने पटना रोड स्थित हीरो शो रूम में शोक सभा का आयोजन किया गया। कपिल केशरी ने शोक व्यक्त करते हुए बताया कि चंदन कुमार बड़े ही साधारण व सौम्य विचार का व्यक्ति था।
वह काफी मेहनती था। उनके निधन से पूरा बरही हीरो परिवार दुखी हैं। शोक व्यक्त करने वालो में दुर्गा प्रसाद केसरी, लोकेश मिश्रा, मिथिलेश कुमार, ख्वाजा सिद्दीकी, राजदीप सिंह, हाजिया प्रवीण, अनीता एक्का, अनिल कुमार, शाहबाज अहमद, अभय कुमार, फैयाज रिजवी, प्रदीप रजक, छोटू कुमार, नीरज कुमार, दीपक कुमार, अजय कुमार, जीत पाठक, अशोक रजक, राजेश कुमार शामिल थे।