समाजसेविका ने मल्हौर टोला में बांटी कम्बल, हुई समस्याओं से अवगत
फ़ोटो : बरही: कम्बल वितरण करती सायरा खातून
Barhi live : Sonu pandit धनबाद रोड निवासी समाजसेविका सायरा खातून ने कोनरा पंचायत के मल्हौर टोला में 30 गरीब असहायों के बीच कम्बल का वितरण किया।
इस अवसर पर उन्होंने मल्हौर टोला के समस्याओं से अवगत हुए। मल्हौर टोला के लोगों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि हमलोग 30 से अधिक वर्षो से झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं।
हम सब भूमिहीन हैं। लेकिन हमलोगों को भूपट्टा दिलाने में अब तक किसी प्रतिनिधि ने रुचि नही दिखाई। जिसके वजह से हम लोगों का विकास नही हो रहा है। इसके लिए कई बार स्थानीय प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कुछ सुनवाई नही हुई।
इसके अलावे कई वृद्ध महिला पुरुषों को पेंशन नही मिल रहा है। जिसको मिल भी रहा था, उन्हें चार माह से नही मिल रहा है। कई लोगों ने राशन कार्ड नही बनने की भी शिकायत की।
समस्या सुनने के बाद सायरा खातून ने कहा कि आप लोग एक बार सेवा का मौका दें, आपकी हर समस्या का समाधान होगा। मौके पर समाजसेवी नबाब अली, कुणाल कतारियार, सरीफुल हक, नुनु केशरी, रेखा देवी, मुनिया देवी, सोहागी देवी सहित कई लोग मौजूद थे।