ठंड से आम जन जीवन परेशान , प्रशासन के द्वारा अब तक चौक चौराहों पर नही की गई अलाव की व्यवस्था
विजैया चौक पर पंचायत प्रतिनिधियों ने आमलोगों के लिये कराया अलाव की व्यवस्था
Barhi live : Sonu pandit विगत एक सप्ताह से बरही प्रखंड में ठंड का प्रकोप बढ़ा है, आमजन जीवन ठंड से कांप रहा है। चौक चौराहों से गुजरने वाले राहगीर परेशान हैं।
ठंड से ठिठुरने को मजबूर हैं, लेकिन प्रशासन अब तक कही कोई चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नही कराई है।
जिससे लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। इधर विजैया पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने बेहतर पहल किया है। विजैया चौक पर जीप प्रतिनिधि मो कयुम, पंचायत के मुखिया दशरथ यादव, उप मुखिया सहदेव शर्मा, पंचायत समिति सदस्य देवलाल कुशवाहा, कांति देवी ने लकड़ी की व्यवस्था करवाकर पंचायत के चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराया है।
जिससे राहगीरों को ठंड से कुछ राहत मिली है। विजैया पंचायत में अलाव का आनंद लेने वालों में रघु मोदी, सुरेश कुशवाहा, सहदेव मोदी, चंद्रिका प्रसाद, उमेश दास, सुनील प्रसाद सहित दर्जनों राहगीर शामिल हैं।