तिलैया डैम में अज्ञात शव मिलने से आस-पास के गांवों में सनसन
Barhi live : Sonu pandit
बरही थाना क्षेत्र के तिलैया डैम में एक शव को गुरुवार की अहले सुबह तैरते देखा गया। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
हालांकि घटना बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत में आने की बात होने पर बरही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव तिलैया डैम के इंटकवेल के पास बरामद किया गया है।
इसी इंटकवेल से डीवीसी को पाइपलाइन से पानी सप्लाई किया जाता है। फिलहाल शव की शिनाख्त नही हो पाई है। शव को इंटकवेल के पास करीब सुबह सात आठ बजे वहां पहुंचे लोगों ने देखा।
स्थानीय लोगों ने बरही थाना को सूचना दी है। सूचना मिलने पर बरही थाना के प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक मनोज राणा दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। हालांकि शव की पहचान अब तक नही हो पाई हैं, पुलिस छानबीन में जुट गई हैं।