विजैया पंचायत में130 जरूरतमंदों के बीच हुआ कम्बल का वितर
Barhi live : Sonu pandit
बरही प्रखंड अंतर्गत विजैया पंचायत भवन में गुरुवार को राज्य सरकार के सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा उपलब्ध कराये गये कम्बल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया दशरथ यादव ने किया। बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मुनेजा खातून, जीप प्रतिनिधि मो कयूम शामिल हुए।
जिसमे 130 वृद्ध, असहाय व जरूरतमंदो के बीच कम्बल का वितरण किया गया। इस बावत जिला परिषद सदस्या मुनेजा खातून ने कहा कि क्षेत्र का एक भी गरीब व असहाय गर्म कपड़ों के अभाव में ठंड में न ठिठुरे, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
जिनको कम्बल नही मिल पाया हैं, उसे जरूरत हो तो उनके लिए भी कम्बल की व्यवस्था कर उन्हें भी अविलंब दिया जाएगा।
मौके पर उपमुखिया सहदेव शर्मा, पंचायत समिति सदस्य देवलाल कुशवाहा, कांति देवी, सजदा खातून, गुलाम अजहर, उमेश दास, चंद्रिका प्रशाद, चंदिका दास, सुनील यादव, सारो देवी, सुरेश कुशवाहा, पंकज दास, मो सलामत, अर्जुन मोदी, मुख्तार मिंज, चमेली देवी, पुष्पा देवी, मुनियां देवी, रोहन सिंह, सीता राम सिंह, रामसहाय यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।