युवा नेता के पहल का दिखा असर, किसानों का 50 हजार तक लोन माफ करने की प्रक्रिया शुरू
Barhi live : Sonu pandit बरही कांग्रेस प्रखण्ड उपाध्यक्ष यमुना यादव का प्रयास रंग लाया। उन्होंने आगामी 21 सितंबर 2020 को रांची पहुंचकर प्रदेश के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से मिलकर किसानों के समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया था।
उन्होंने कहा था कि प्रदेश के किसानों की स्थिति बहुत ज्यादा ठीक नही है, वे खेती बाड़ी के लिए जो लोन लिया था। उनका भुगतान वे नही कर पा रहे हैं, यही कारण है कि वे दिन रात चिंतित रहते हैं।
उन्होंने कृषि मंत्री से गरीब किसानों का लोन माफ करने का आग्रह किया था। जिसके बाद मंत्री बादल पत्रलेख ने उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया था, कुछ दिनों पूर्व किसानों के 50 हजार तक लोन माफ करने को लेकर गाइड लाइन जारी कर दिया गया है।
जिसके बाद प्रखंड उपाध्यक्ष ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख व निवेदन समिति के सभापति सह बरही विधायक उमाशंकर अकेला का आभार व्यक्त किया है।